Snap Deal

Friday, 18 November 2016

मेथी भरवां परांठा - Methi Stuffed Paratha Recipe

मेथी के परांठा मेथी को आटे में गूंथ कर भी बनाये जाते हैं और मेथी की स्टफिंग को परांठे के अन्दर भरकर भी.  मेथी भरे हुये परांठे गर्मागर्म दही, अचार या मक्खन के साथ नाश्ते में परिसिये, सभी को बहुत पसंद आयेंगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fenugreek leaves Paratha

गेहूँ का आटा - 2 कप (300 ग्राम)मेथी - 250 ग्राम या छोटा बन्चतेल - 3-4 टेबल स्पूनहींग - 1 पिंचजीरा - ¼ छोटी चम्मचहरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मचनमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Stuffed Methi Paratha

मेथी कि डंडियां तोड़ कर साफ कर लीजिये और पत्तियों को साफ पानी से दो बार धोकर, छलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये और बारीक काट लीजिये.

बर्तन में आटा निकाल लीजिये.  आटे में ½  छोटी चम्मच नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मिक्स कीजिए. अब पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिये.  गूंथे हुये आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. परांठे बनाने के लिये आटा तैयार है.

स्टफिंग बनाएं
पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालें, तेल गरम होने पर हींग, जीरा डाल कर भून लीजिए. जीरा भूनने पर कटी हुई हरी मिर्च, मेथी और नमक डालकर भून लीजिए, लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिए. स्टफिंग को 2-3 मिनट डालकर भूनें. स्टफिंग बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और स्टफिंग को प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दीजिए.

आटा सैट हो चुका है, हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को मसल लीजिए. तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिये, बेले हुये परांठे पर 2 छोटी चम्मच मेथी की स्टफिंग रख लीजिये, और हाथ से परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये.
स्टफिंग भरी लोई को उंगलियों से दबा कर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये. लोई को परोथन से लपेटें और हल्का दबाव देते हुए 5-6 इंच के आकार में परांठा बेल लीजिये.

तवा गरम होने पर तवे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर इसे चिकना कर लीजिए, परांठे को सिकने के लिये तवे पर डालिये और निचली सतह से थोड़ा सिकने पर परांठे को पलट दीजिये.
परांठे को दूसरी सतह पर थोड़ा सा सिकने पर पहली सतह पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और परांठे को पलट दीजिये, दूसरी सतह पर भी तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और कलछी से दबाते हुये सेकिये. परांठे को दोनो ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये या खाने वाले की थाली में डायरेक्ट परोसिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम मेथी स्टफ्ड परांठे को आलू मटर की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, दही, चटनी, अचार या अपनी मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

2-3 सदस्यों के लियेसमय - 35 मिनट

दाल भरा लच्छा परांठा - Dal stuffed Lachha Paratha Recipe - Chana Dal Lachha Paratha

लच्छा परांठा, और उसके अन्दर चने की दाल, दाल भरा हुआ लच्छा परांठा एकदम कुरकुरे लच्छा परांठा चाहे आप गर्मा गर्म परोसिये या टिफिन में रखिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal stuffed layered paratha

आटा लगाने के लिए

गेहूं का आटा - 2 कपनमक - ½ छोटी चम्मचतेल - 1 छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिए

चना दाल - 1/4 कप (उबली हुई)नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसारहल्दी - 2 पिंचधनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मचअमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मचतेल - 3-4 टेबल स्पून

विधि - How to make dal stuffed Chur Chur paratha

आटा को प्याले में निकाल लीजिए, नमक, तेल डालकर मिक्स कर लीजिए. पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटे को ढककर 20 -25 मिनिट के लिये रख दीजिये. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

दाल को मिक्सर जार में डालकर, बिना पानी डाले, हल्का दरदरा पिस कर प्लेट में निकाल लीजिए. अब इस दाल में नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिला लीजिए.
हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. परांठे बनाने के लिये दाल का मसाला और आटा तैयार है.

तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे (परोथन ) में लपेट कर लम्बाई में पतला परांठा बेल कर तैयार कीजिए. इस पर थोडा़ सा तेल डालकर फैला दीजिए. अब इस पर 2-3 टेबल स्पून दाल डालकर फैला दीजिए और बेलन की मदद से दाल के ऊपर से थोडा़ सा बेल लीजिए ऎसा करने से दाल परांठे पर अच्छे से चिपक जाएगी.

बेले हुये परांठे को लच्छा परांठे की तरह रोल करके लम्बाई में तैयार करें, अब इस लम्बे रोल परांठे को मोड़ते हुये गोलाई में रोल करें, हाथ से दबाकर लोई की तरह तैयार कर लीजिए. लोई को परोथन में लपेट कर, चकले पर रखिये और गोल थोड़ा सा मोटा परांठा बेलिये. तवे पर थोडा सा तेल डालकर फैला दीजिए और इस बेले हुये परांठे को तवे पर डालकर दोनों ओर तेल लगाकर, पलट पलट कर, मीडियम आग पर, ब्राउन होने और खस्ता होने तक सेक लीजिए. इसी तरह सारे परांठे तैयार कर लीजिए.

चने की दाल के लच्छा परांठे को चटनी, अचार दही या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परेसिये और खाइये

सुझाव:

चने की दाल को 3-4 घंटे पहले पानी में भिगोये और उबाले , और हल्का दरदरा बिना पानी डाले पीद लीजिये, परांठे को थोड़ा मोटा बेले और मीडियम आग पर खस्ता होने तक सेंके.4-5 परांठे के लियेसमय 40 मिनट

अलसी का मीठा परांठा - Alsi ka Meetha Paratha - Flax-seed Sweet Paratha Recipe

पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीजों से चटनी, पिन्नी, रोटी, चीला तो बनाये ही जाते हैं, अलसी का मीठा परांठा भी बहुत स्वादिष्ट होता है. हम इसे टिफिन में भी रख सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Flax-seed Sweet Paratha

गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसारघी - 1 छोटी चम्मचस्टफिंग के लिएअलसी पाउडर - 1/4 कप (30 ग्राम)चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)घी - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Alsi ka Meetha Paratha

एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिये, इसमें 1/4 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला लीजिये. थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा.

स्टफिंग बनाएं
अलसी का पाउडर लीजिए, चीनी डालकर मिला लीजिए. इसमें दो छोटी चम्मच घी डालकर मिला लीजिए, स्टफिंग तैयार है.

तवा गरम होने के लिए रख दीजिए. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, लोई को सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये और लगभग 3-4 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये परांठे पर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखिये.
परांठे को चारों ओर से उठा कर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, दोनों हाथ के बीच रखकर हथेलियों से दबा कर या चकले पर उंगलियों से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, सूखे आटे, में लपेटिये और 5-6 इंच के व्यास में थोडा़ सा मोटा परांठा बेलकर तैयार कर लीजिए. गरम तवे पर थोड़ा घी डालकर चारों ओर फैला दीजिये, परांठे को सिकने के लिये तवे पर डालिये.

जब परांठे का कलर ऊपर से थोड़ा सा डार्क हो जाए तो परांठे को पलट दीजिये, दूसरी ओर से भी हल्की ब्राउन चित्ती आने तक इसे सेकें. ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच घी डालकर चारों ओर फैलाइये. परांठे को पलटिये और इस ओर भी थोड़ा सा घी डालकर फैलाइये. मीडियम आग पर परांठे को पलट-पलट कर कलछी से दबाकर, दोंनो ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके हुये परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये.

इसी तरह से सारे परांठे बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में 5-6 परांठे बनकर तैयार हो जाते हैं. परांठे बनकर तैयार हैं, अलसी के मीठे परांठे, साथ में खट्टा मीठा अचार, या जैम रख कर बच्चों के टिफिन में रखें, उन्हें ये स्वादिष्ट और पोषक परांठे बहुत पसन्द आयेंगे.

2 सदस्यों के लियेसमय - 25 मिनिट

मसाला खाखरा - Masala Khakhra Recipe

गुजराती परम्परागत लोकप्रिय खाखरा दिखने में पापड़ या पतले परांठे जैसी एकदम कुरकुरा होता है. चाय के साथ कुरकुरे मसाला खाखरा खाने का मज़ा ही कुछ और है. तो यह अनेक तरह से जैसे मसाला, जीरा, मेथी, अजवायन और अन्य फ्लेवर में बनाया जाता है. सबसे बड़ी बात कि इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. 
इसकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. अगर आप कहीं सफर में जा रहे हैं तब थेपला और खाखरा ले जाना मन भूलियेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Khakhra

गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)बेसन - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)तेल - 2-3 टेबल स्पूनकसूरी मेथी - 1 टेबल स्पूनअजवायन - ¼ छोटी चम्मचहींग - 1 पिंचहल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मचजीरा - ¼ छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मचहरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वदानुसारदूध - ½ कप

विधि - Khakhra Recipe With Step By Step Pictures

एक बड़े प्याले में गेहूँ का आटा निकाल लीजिए, इसमें बेसन, कसुरी मेथी, अजवायन, हींग, हल्दी पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. थोडा़ थोडा़ दूध डालते हुए चपाती के आटे से थोडा़ सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 चम्मच पानी डाल दीजिये.

आटे को ढककर के 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
आटा तैयार है, हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को मसल लीजिए. आटे से छोटी छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. अब एक लोई उठाएं और इसे अच्छे से मसलते हुए गोल बना कर वापस प्याले में रख लीजिए, और सारी लोइयां इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिये, अब एक लोई चकले पर रख कर बेलें, जैसे ही ये चकले से चिपके, उठाकर सूखे आटे में लपेटें और एकदम पतला बेल कर तैयार कर लीजिए.

तवा गरम कीजिए, और पतले बेले हुए खाखरा को तवे पर डाल दीजिए. निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर खाखरा के ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, अब इसे पलटिये. दूसरी सतह पर भी ऎसी ही सिक जाने पर इसे फिर से पलट दीजिए. किसी साफ सूती कपड़े से खाखरा को चारों ओर से हल्का दबाव देते हुए मीडियम आंच पर, पलट पलट कर, खाखरा के दोंनो ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये.

सिके हुये खाखरा को प्लेट में रख लीजिए. अब इसी तरह से सारे खाखरा बना कर तैयार कर लीजिए.

खाखरा को तेल लगाकर भी बना सकते हैं. खाखरा को बेल कर तवे पर डालें और दोनों ओर तेल लगाकर, इसी तरह दोंनो ओर हल्की चित्ती आने तक सेक लीजिए. तेल वाले खाखरा को सेकने के लिये कपड़े या कटोरी से दबा दबा कर सेंके.

खाखरा को पूरी तरह से ठंडा होने पर इन्हें कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 6-7 दिनों तक खाते रहें.

सुझाव
खाखरा को एकदम पतला बेलें तभी वो अच्छा क्रिस्प होकर बनेगा.
खाखरा को धीमी और मीडियम आग पर ही सेकें .
10 खाखरा बनाने के लिये
समय - 60 मिनिट

ूली का परांठा - Mooli Paratha - Punjabi Mooli Ka Paratha Recipe

मूली के परांठे उत्तर भारत में बहुत पसंद किये जाते हैं. मूली के भरवां परांठे (Radish stuffed Paratha) भी बनाये जाते हैं और कद्दूकस की हुई मूली को आटे में गूंथकर भी. दोनों तरह के परांठों का अपना अलग अलग स्वाद है. आज हम मूली मिक्स परांठा बना रहे हैं. चाहे इन्हें गर्मागर्म सब्जी या चटनी के साथ परोसिये टिफिन में रखिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Radish Paratha

गेहूं का आटा - 2 कपकद्दूकस की हुई मूली - 2 कपहरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)अजवायन - ¼ छोटी चम्मचहरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मचनमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम या स्वादानुसारतेल - 3-4 टेबल स्पून

विधि - How to make mooli paratha

एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए, इसमें कद्दूकस की हुई मूली, नमक, अजवायन, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए सभी चिजों को अच्छे से मिलाएं अब इसमें थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए थोडा़ सा सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिये, गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

परांठे बनाने के लिये आटा तैयार है. तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे (परोथन ) में लपेट कर 4-5 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कीजिए. इस पर थोडा़ सा तेल डालकर फैलाइये और आधा मोड़ लीजिये. आधे मुड़े परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर उसके ऊपर फैलाइये. फिर से आधा मोड़ लीजिये. तैयार तिकोन को सूखे आटे में लपेटिये और तिकोने आकार में हल्का सा मोटा परांठा बेल लीजिए.

तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए.
बेले गये तिकोने परांठे को तवे पर डालिये, परांठे को निचली सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये. जब परांठा दूसरी ओर हल्की ब्राउन चित्ती आते हुये सिक जाय तब पहली सतह पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये. परांठे को पलट दीजिये, दूसरी ओर भी तेल डालकर फैलाइये. परांठे को ऊपर से चमचे से दबाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर पलट दीजिये. परांठे को दोनों ओर से ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर उतार लीजिये. सिके हुए परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये.

सारे परांठे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. इतने आटे में लगभग 6 परांठे बनकर के तैयार हो जाते हैं.
मूले के गरमा गरम स्वादिष्ट मूली मिक्स परांठे बनकर के तैयार है. परांठों को, हरे धनिये की चटनी, आलू टमाटर की सब्जी या अपनी किसी भी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
6 परांठे बनाने के लिये
समय 35 मिनिट

Thursday, 17 November 2016

पनीर के परांठे - Paneer Paratha Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Paratha Recipe

गेहू का आटा - 300 ग्रामपनीर - 200 ग्रामहरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच( बारीक कतरा हुआ)धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधानमक - स्वादानुसारतेल या घी

आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये.  आटे में आधा छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.

पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.  हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला दीजिये.  यह पनीर की पिठ्ठी परांठे में भरने के लिये तैयार है.

तवा गैस पर रख कर गरम करिये.  आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, (एक नीबू के बराबर) गोल करके लोई बनाइये.  लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये.  2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये.  परांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये.  इस पनीर भरे हुये गोले को हथेली और उगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये, इसे चकलोई बनाना कहते है.  चकलोई को परोथन की सहायता से 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये.  बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये.  दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये.  परांठे को तवे से उठा कर प्लेट में किचन नैपकिन पेपर विछा कर रखिये. सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.

पनीर के गरमा गरम परांठे, आलू मटर की सब्जी, रायता, चटनी और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

Paneer Sandwich Kachori Recipe in Hindi

भारत में फ़ास्ट फ़ूड इस दशक की सुरुआत से बोहत ही प्रचलित होता जा रहा है और अब लोग वेस्टर्न स्टाइल फ़ास्ट फ़ूड खाना पसंद कर रहे है रेस्टोरेंट , फ़ूड शॉप और फ़ूड कार्ट पर भारत की गलियों में. कचोरी विभिन्न प्रकार और विभिन्न स्वाद में उपलब्ध है जैसे की ड्राई फ्रूट कचोरी, खस्ता कचोरी, जैन कचोरी, फरारी कचोरी, मीठी कचोरी, तीखी कचोरी आदि.
फूडों टीवी नेटवर्क ( Foodon TV Network ) पर आप भारतीय शाकाहारी रेसिपीज क्रमश एक के बाद एक फोटोज के साथ पाएंगे जैसे की चीज़ सैंडविच रेसिपी, बॉम्बे मसाला टोस्ट रेसिपी, मयोनिस वेज सैंडविच रेसिपी, पनीर सैंडविच रेसिपी आदि.

Share This